दो BJP नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, तीसरा बॉम्बे हॉस्पिटल के लिये रेफर, आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाये

गुना. भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सरपंच पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सरपंच संघ के अध्यक्ष घायल है, घटना मंगलवार की देर रात 11.45 बजे की है। घटना के बाद कार सवार आरोपी गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इनमें एक नोएड़ा दूसरा हैदराबादि का है। दोनों गुना में पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेता आनंद रघुवंशी (मगराना) और मोहनपुर की सरपंच के पति कमलेश यादव न्यूसिटी कॉलोनी के बाहर मेन रोड़ पर स्कूटी खड़ी कर बात कर रहे थे। सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाक उनसे मिलने के लिये पैदल आ रहे थे। इतने में अम्बेडकर चौराहे की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को चपेट में ले लिया।
सड़क दुर्घटना में कमलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। भोपाल ले जाते वक्त आनंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया और मनोज को इन्दौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
पायलट की ट्रेनिंग ले रहे युवक नशे में थे
ऐसा बताया जा रहा है कि कार ड्रायवर और उसका साथी नशे में थे, सौेरभ यादव नोएडा तो आभास शांडिल्य हैदराबाद का निवासी है। दोनों यहां शा शिब अकादमी में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

सिंधिया ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित किए
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात में ही अस्पताल पहुंचे। बुधवार को उनके गुना और बमोरी में कई कार्यक्रम थे, इसलिए वे मंगलवार देर रात ही गुना पहुंचे थे। उन्होंने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

