भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, गाड़ी से डंडा निकालकर युवक को पीटा

शिवपुरी. लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक हैं और एक तरफ जहां भाजपा जनता के बीच वोट मांगने के लिए पहुंच रही है तो वहीं दूसरी भाजपा के ही एक विधायक का सरेराह एक युवक को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामला शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा का है जहां के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक युवक को डंडे से पीटते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। भाजपा विधायक द्वारा युवक को पीटने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा विधायक की गुंडागर्दी कैमरे में कैद
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है एक काले रंग की स्कार्पियों और उसके पीछे एक सफेद रंग की सफारी खड़ी है। काले रंग की स्कार्पियों पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की बताई गई है वही सफेद रंग की कार हरिभान लोधी की बताई गई है। वीडियो में दोनों कार खड़ी हुई हैं। इस दौरान विधायक प्रीतम लोधी अपनी स्कार्पियों से एक डंडा निकालकर अपनी कमीज लिए खड़े युवक पर कई बार लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक द्वारा की गई मारपीट का वीडियो खेत से देख रहे किसी बच्चे द्वारा बनाया गया जो ये कहता भी सुनाई दे रहा है कि देखो प्रीतम भैया ने एक लड़के को मारा है। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो कुछ दिन पहले का हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *