महिला आईपीएस पर लगा अभद्रता का आरोप, एडवोकेट बोला -आईपीएस ने कहा कि यह मेरा थाना यहां की मालिक मैं, आईपीएस बोली सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड है
ग्वालियर. एक महिला प्रोबेश्नर आईपीएस अनु बेनीवाल पर एडवोकेट ने अभद्रता थाने में हत्या की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी ग्वालियर से की गयी है। जबकि महिला आईपीएस का कहना है कि एडवोकेट इतना समझदार होना चाहिये कि थाना में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वकील साहब ने अपने क्लांइट से मुलाकात की। लेकिन क्लाइंट ही उनको नहीं जानता था। किसी ने न उनको धमकाया है और न ही छुआ है। पूरी घटना बिजौली थाने में सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। आईपीएस ने फुटेज एसपी ग्वालियर को सौंप दिये हैं। एडवोकेट जिसे छुड़ाने पहुंचे थे। वह 54 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था। उस पर शराब तस्करी के 4 एफआईआर दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
बिजौली थाना प्रभारी व ट्रेनी महिला IPS अनु बेनीवाल की टीम ने 7 अप्रैल को 54 लीटर देशी शराब के साथ शराब तस्कर छोटू उर्फ अजय पुत्र बृजेन्द्र यादव निवासी बड़ागांव खुरैरी को फक्कड़ बाबा आश्रम के पास से पकड़ा था। पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते अवैध शराब, हथियार व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर एक्शन ले रही है। जहां से शराब तस्करी पकड़ा गया था वहां अगले दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभा भी होनी थी। 8 अप्रैल को इस मामले में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी अजय से मिलने के लिए एडवोकेट कपिल शर्मा पहुंचे थे। यहां उन्होंने उससे मिलने की मांग की। जब पुलिस ने अजय से पूछा कि आप इनको जानते हैं यह आपके वकील हैं तो उसने मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने उनको मिलने से रोका, लेकिन एडवोकेट के विरोध जताने पर उनको 10 मिनट की मुलाकात के लिए इजाजत दी। इस दौरान महिला पुलिस अफसर व एडवोकेट में हॉटटॉक भी हुई। यहां से वापस लौटते ही एडवोकेट ने हाई
ग्वालियर हाईकोर्ट बार एसोसियेशन और एडवोकेट कपिल शर्मा ने एसपी धर्मवीर सिंह को लिखित शिकायत की है कि जब एडवोकेट कपिल शर्मा अपने एक क्लांइट से मिलने के लिये बिजौली थाना पहुंचे थे तो वहां उनको क्लाइंट से मिलने नहीं दिया गया। थाना प्रभारी प्रोबेश्नर आईपीएस अनु बेनीवाल ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी और साथ ही मारपीट का भी आरोप है। जबकि मेरे क्लाइंट से मिलना अधिकार है। महिला आईपीएस के इस व्यवहार पर एडवोकेट कपिल शर्मा ने उनकी शिकायत करते हुए एसपी ग्वालियर से कार्यवाही की मांग की है। एसपी ने लिखित शिकायत के बाद प्रोबेश्नर महिला आईपीएस से इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण मांगा है। महिला आईपीएस ने भी स्वय पर लगे आरोपों के संबंध में सारी सूचना पहले ही एसपी को दी है और साथ ही एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सौंपा है जिसमें पूरे मामले की सच्चाई है। यह सीसीटीवी फुटेज बिजौली थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे का है।
सारे आरोप झूठे-अनु बेनीवाल, ट्रेनी आईपीएस
महिला आईपीएस अनु बेनीवाल ने बताया था कि आरोपी को 54 लीटर शराब के साथ दबोचा गया था। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एडवोकेट उसकी पैरवी करने पहुंचे थे। जब आरोपी से पूछा िकवह उनको जानता हैतो उसने मना कर दिया था और इसके बाद भी उनको 10 मिनट तक आरोपी से मिलने दिया गया। वकील साहब के साथ न तो थाने में मारपीट हुई है न ही कोई अभद्रता की गयी है। जब आरोपी नहीं मिलना चाह रहा था तो तब जरूर रोका गया था। इस पर उन्होंने गंभी र आरोप लगाकर शिकायत की है। वकील साहब को यह नहीं पता था कि थाना में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसकी फुटेज मैंने अपने सीनियर अधिकारी को भेज दी है। उसमें हर चीज साफ दिखाई देगी। मैंने वकील साहब के आने की बात भी रोचनामचे में लिखकर सीनियर को सूचना दी।
