VISM में नाटक मंचन, पीपीटी. प्रेजेन्टेशन एवं हेल्दी रेसिपी प्रेजेन्टेशन कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
ग्वालियर VISM ग्रुप के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर नाटक मंचन, पीपीटी. प्रेजेन्टेशन एवं हेल्दी रेसिपी प्रेजेन्टेशन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के पूजन से हुई। तत्पश्चात् बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष व जीएनएम प्रथम वर्ष एव बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नाटक मंचन करके विद्यार्थियों को हेल्थ से सम्बन्धित जानकारियां दी।
बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के आकाश साहू ने पीपीटी प्रेजेनटेशन देकर विद्यार्थियों को हेल्थ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा हेल्दी रेसिपी बनाकर उनके फायदो के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि आज के समय में खराब खान-पान, अनहेल्दी लाईफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही कई लोग गंभीर बीमारी के चपेट में आ रहें है। आप युवा वर्ग है आपको हेल्थ के प्रति लोगो को जागरूक करना होगा यह आपकी देश के प्रति जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि किसी व्यक्ति की आर्थिक परिस्थतियां चाहे कैसे भी क्यों न हो, उसे उसका अधिकार यानी ‘अच्छी सेहत’ मिलनी चाहिए इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे VISM हाॅस्पिटल के द्वारा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें मरीजो को निःशुल्क जाचे व निःशुल्क दवाईया वितरित की जाती है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग स्टाफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।
