मतदान के लिए महिलाओं ने लगाई मेंहदी, युवाओं ने ली शपथ
ग्वालियर – लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं द्वारा मेंहदी लगाकर, रंगोली बनाकर एवं युवाओं द्वारा शपथ लेकर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा उनसे अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील भी की जा रही है।
नगर निगम ग्वालियर के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में निरंतर चल रहीं स्वीप की गतिविधियों में आज मतदान केंद्र क्रमांक 9495 पंचशील नगर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल के निर्देशन में जनकल्याण विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 के कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई तथा रैली के माध्यम से जन-जन को मतदान करने का संदेश दिया गया।
वहीं एनयूएलएम शाखा नगर निगम द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन गोल पहाड़िया दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 2 एवं 3 मतदाताओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी बृजेश राजूपत द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 18 वार्ड 49 कृष्णा एनक्लेव में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। वहीं एन यू एल एम शाखा नगर निगम द्वारा बडी मड़ैया, केदारपुर नाका चंद्रवदनी विधानसभा 16 ग्वालियर पूर्व में महिला मतदाताओं के साथ मानव श्रृंखला, शपथ, कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ग्वालियर द्वारा बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूनिट में लोकसभा चुनाव के लिए स्वीप गतिविधि के लिए वहां पर कार्यरत श्रमिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं शपथ दिलाई गई। वहीं क्षेत्र क्रमांक 3 में क्षेत्राधिकारी राजेश परिहार के निर्देशन में स्वीप की गतिविधियों के अंतर्गत वार्ड 7 में अर्नव ग्रीन सिटी काॅलोनी में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई तथा सभी क्षेत्रावासियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
