शहर के विभिन्न वार्डों में किया फॉगिंग एवं कीटनाषक दवाओं का छिडकाव

ग्वालियर – संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसके तहत आज सोमवार को विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई गई।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्ला में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत आज गोसपुरा, गदाईपुरा, विनय नगर, आंनद नगर, बहोडापुर, कुम्हरपुरा, ठाठीपुर, दीनदयाल नगर, आपागंज, सिकंदरकंपू, समाधिया कॉलोनी, महाराज बाडा, वार्ड 61 खुरैरी, वार्ड 62, वार्ड 63 के विभिन्न ग्रामों सहित विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग कार्य किया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य भागों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *