उरी बार्डर पर फायरिंग और सर्च ऑपरेशन जारी, मार गिराया आतंकी
जम्मू कश्मीर. भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना से मिली जानकारी के अनुसार सबुरा नाला यूआरआई सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम किया गया है। अल सुबह हुई मुठभेड में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ इसके बाद से फायरिंग जारी है।
गौरतलब है कि इस समय जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ नगण्य हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार घाटी में हिंसा फैलाने के लिए आतंकियों को सीमा पार भेजने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार चार संदिग्ध आतंकी 22 से 23 दिसंबर 2023 की रात को निगरानी के दौरान घुसपैठ की कोशिश करते देखे गए थे। इसके बाद एक आतंकी को गोलीबारी में मार गिराया गया था। एक आतंकी का शव दूसरे आतंकी घसीटते हुए दिखाई दिए थे।
