पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खड़े युवक को गोली मारी, ग्वालियर रेफर

ग्वालियर. युवक को फोन कर कुछ लोगों ने भारौली तिराहे पर बुलाया। युवक बाइक से पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खडा था तभी स्कॉर्पियों में सवार होकर कुछ लोग आए। पहले युवकों में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने बंदूक से बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कमर के नीचे लगी। गंभीर हालत में स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना गुरूवार सुबह 9 बजे की है।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय लव सिंह तोमर पुत्र रामबरन सिंह तोमर निवासी सीतानगर ए ब्लॉक को सुबह करीब पौने 9 बजे एक युवक ने फोन कर भारौली तिराहे पर बुलाया। लव सिंह बाइक से तिराहे पर आया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले के बाहर खडा हो गया। इसी दौरान स्कॉर्पियों से चार लोग आए और गाडी से उतरकर लव सिंह से कहा कि तुमने हमारे ड्राइवर से क्या कहा है। इसी के साथ चारों लोग लव सिंह की मारपीट करने लगे। एक युवक ने गाडी से बंदूक निकाली और बटों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायर कर दिया। गोली युवक के कमर के नीचे लगी जिससे युवक गंभी रूप् से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहात टीआई जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *