गुजरात के सूरत में MP एटीएस ने दी दबिश, जब्त किए 360 बैरल

भोपाल. अवैध हथियारों के निर्माण करने वालों और तस्करों पर मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बडी कार्रवाई की है। एटीएस ने गुजरात के सूरत में दबिश देकर पिस्टल में उपयोग की जाने वाली अच्छी लेथ मशीनों से बनी 360 बैरल जब्त की है। यह कार्रवाई बडवानी जिले से हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक सिकलीगर की निशानदेही पर की गई है।
एटीएस की पडताल में सामने आया है कि बडवानी, खरगोन, बुरहानपुर और धार जिलों के सिकलीगरों द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण में कच्चा माल दूसरे राज्यों से मंगवाया जा रहा है। इस पूरे मामले में एटीएस कडी से कडी जोडकर हथियारों के अवैध निर्माताओं और उनकी तस्करी करने वालों और रॉ मटेरियल सप्लाई करने वालों का पता लगा रही है।
एटीएस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और धार जिले के सिकलीगरों की ओर से अवैध हथियारों के निर्माण में कच्चा माल मंगवाया जा रहा था। एमपी एटीएस ने यह दबिश हाल ही में बड़वानी जिले में गिरफ्तार किए गए सिकलीगर की निशानदेही पर दी थी। एटीएस ने गुजरात के सूरत शहर के इस कारखाने से भारी मात्रा में बैरल जब्त किया है। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाने के ग्राम धावड़ी निवासी सरनाम सिंह पिता धीर सिंह को हाल ही में अवैध हथियारों के कारोबार करते हुए पकड़ा था। वो काफी समय से इस क्षेत्र में हथियारों का कारोबार कर रहा था। सेंधवा में उसकी गिरफ्तारी हुई थी।
शुरुआती पूछताछ में उसने बताया था कि अस्थाई रूप से सूरत शहर के प्रभुनगर क्षेत्र में रहकर वो अवैध हथियारों को बनाने में उपयोग होने वाले रॉ मटेरियल और बैरल की सप्लाई मध्यप्रदेश में कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर एटीएस ने टीम गठित कर गुजरात के सूरत शहर भेजी थी। एटीएस ने हरिनगर उधना में चल रहे योगेश इंजीनियरिंग वर्क्स पर दबिश दी और दौरान 360 बैरल जब्त की गई है। इस कार्रवाई को मध्यप्रदेश एटीएस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। एटीएस ने कई कड़ियों को जोड़कर हथियारों के अवैध निर्माताओं और उनकी तस्करी करने वालों और रॉ मटेरियल सप्लाई करने वालों का पता लगा लिया। एटीएस को अगली कड़ी के भी सुराग मिले हैं, जल्द ही वो इसके आगे भी बड़ी कार्रवाई करने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *