भूकंप से कांपा ताइवान, ट्रेनें-बिजली सप्लाई ठप्प, जापान के द्वीपों पर सुनामी

अमेरिकानई दिल्ली. भूकंप ने बुधवार को ताइवान की राजधानी ताइपे को हिलाकर रख दिया हे। 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण वहां बड़े स्तर पर तबाही देखी गयी है। इस भूकंप के कारण कई ऊंची- ऊंची इमारतें ढह गयी है। अब तक 4 लोगों की मौत की बात सामने आयी है। हालांकि भूकंप ने जितना नुकसान पहुंचाया है। उसके अनुसार यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

अमेरिका
ताइवान में भूकंप के बाद हालात बेहद खराब हो गये हैं। बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है। देशभर में ट्रेन सेवायें सस्पेंड कर दी गयी है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। इसके बाद जापानके 2 द्वीपों पर सुनामी तक आ गयी।
ताइवान में भूकंप की वजह से शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गयी है। भूकंप के चलते फिलीपींस में भी सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताइवान में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को कामकाज बंद करने का विकल्प दिया है। भूकंप की वजह से कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका
ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आयी है। जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गयी है।
भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है। इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवायें सस्पेंड कर दी गयी है। सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें 5 मंजिला एक इमारत तिरछी हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *