LatestNewsमप्रमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 7-12 अप्रैल के बीच आ रहा भयानक पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-पानी का अलर्ट

ग्वालियर. मौसम विभाग ने अप्रल, मई व जून की गर्मी का फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार ग्वालियर चंबल संभाग के आठ जिलों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस माह लू के थपेड़े आठ दिन तक रहेंगे। इसका पहला दौर चार से छह अप्रेल के बीच रहेगा। इसके बाद 7 से 12 अप्रेल के बीच पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से राहत पहुंचेंगे। इस बीच बूंदाबांदी व आंधी के आसार बनेंगे। दूसरे पखवाड़े तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में सामान्य से काफी ऊपर होने से वार्म नाइट (गर्म रात) भी रहेगी।
भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में अलनीनो की परिस्थिति बनी हुई है। प्रशांत महासागर की सतह औसत से अधिक गर्म है। मानसून सीजन में यह कमजोर पड़ जाएगा। प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ा होने की वजह से भीषण गर्मी होने वाली है। ग्वालियर चंबल संभाग में दक्षिण पश्चिम हवा चलेगी। यह हवा अपने साथ गुजरात व राजस्थान से भीषण गर्मी लेकर आएगी। इस बार तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने वाले हैं। अप्रेल व मई में लू के दिन भी अधिक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *