ग्वालियर में पकड़ा ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर

ग्वालियर. ग्वालियर में माधव नगर स्थित एक होटल के कमरे से चलाए जा रहे ठगी के इंटरनेशनल कॉल सेंटर को पुलिस ने पकडा और देश के अलग-अलग राज्यों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कॉल सेंटर से अमेरिका के नागरिकों से ठगी की जा रही थी। यह लोग बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का एजेंट बनकर आई बीमा वॉइस कंवर्टर एप्लीकेशन के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे। उनके लैपटॉप, पीसी और अन्य डिवाइस में वायरस होने की बात कहकर फंसाते थे और इससे बचने के लिए अल्ट्रा व्यूअर सॉफ्टवेयर डॉउनलोड कराकर डिवाइस का पूरा एक्सेस ही हासिल कर लेते थे फिर पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की बात कहकर अपना ही खाता उपलब्ध करवाते थे, इसके बाद पूरा पैसा हडप लेते थे।
दुबई में बैठे सरगना के इशारे काम करने वाले 7 को पकडा
एसपी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने अभी उन 7 लोगों को पकडा है जो दुबई में बैठे सरगना के इशारे पर काम करते थे। इन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये महीना वेतन और ठगी की रकम पर पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। सरगना अभी पकड से बाहर है। पकड गए ठगों में एक युवती भी शामिल है। दुबई में बैठा सरगना ग्वालियर का ही है जबकि वह कुछ दिनों से गुजरात के बडोदरा में रह रहा था। सरगना और इस गैंग से जुडे पूरे नेटवर्क को तलाशने के लिए टीम लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले बहोडापुर इलाके में अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाला गैंग पकडा गया था इसकी जांच के लिए एफबीआई भी आई थी।
पुलिस ने इन्हें पकड़ा
अभय पुत्र रणवीर सिंह राजावत उम्र 31 साल निवासी लक्ष्मी मंदिर के सामने, वार्ड नंबर-सात, ओरछा, निवाड़ी, नीतेश कुमार पुत्र राधाकृष्ण प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कटकुईया, थाना कुबेर, तहसील पटरौना, कुशीनगर, गोरखपुर (उप्र), दीपक पुत्र सुनील कुमार थापा उम्र 29 साल निवासी न्यू कैचिंस स्ट्रेट विष्णुपुर, थाना रेलीगांव, जिला शिलोंग, (मेघालय), परवेज पुत्र मकसूद आलम उम्र 22 साल निवासी गोरखनाथ मंदिर के पीछे हुमायूंपुर, रसूलपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर (उप्र), श्वेता भारती पुत्री महेश कुमार उम्र 24 साल निवासी रामलीला मैदान के पास, अंधियारी बाग, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर (उप्र), राज कैलाशकर पुत्र सरेजराव कैलाशकर उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर-25, जमेरिया चाल, समलपारा, नाला सुपाढ़ा, पश्चिम मुंबई, सुरेश वासेल पुत्र शिबू वासेल उम्र 29 साल निवासी 181 लोअर पलटन बाजार, थाना पलटन बाजार, जिला शिलोंग (मेघालय)।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *