आईपीएल क्रिकेट पर मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे 01 सट्टेबाज न्यू दर्पण कॉलोनी से दबोचा
ग्वालियर .डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने क्राईम ब्रांच टीआई के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को बताये स्थान न्यू दर्पण कॉलोनी में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा न्यू दर्पण कॉलोनी में पहंुचकर देखा तो एक व्यक्ति मोबाइल चलाता हुआ दिखा। जिसने पुलिस टीम को देखकर भगाने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम देषराज कुषवाह पुत्र श्रीराम कुषवाह निवासी मिल्कपट्टी मौहल्ला मौ जिला भिण्ड हाल निवास न्यू दर्पण कॉलोनी थाटीपुर ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से मिले मोबाइल को खोलकर चेक किया तो उसके ब्राउजर मे बेटगुरू साइट की आईडी खुली हुई मिली जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद एवं गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच मे 40 क्लाइंट जुड़े हुए पाए गये। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसकी पेन्ट की जेब से एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल एवं 1950 रूपये नगद मिले। पुलिस टीम द्वारा उसकी पेंट की जेब से मिले रेडमी मोबाइल को खोलकर चेक किया तो उसकी ब्राउजर मंे बेटगुरू साइट पर सनराइजर्स हैदराबाद एवं गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच मे 11 क्लाइंट जुड़े हुए पाए गये। पकड़े गये व्यक्ति से सट्टे के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटगुरू साइट पर आइडी के माध्यम से क्लाइंट को जोड़कर हारजीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाता हूॅ तथा मैं स्वयं ऑनलाइन सट्टा खेलता हूं। पूछताछ में पकड़े गये सटोरिया ने बताया कि उसके द्वारा उक्त आईडी मनीष रजक निवासी सारिका नगर दर्पण कॉलोनी थाटीपुर से खरीदी है जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने पर कमीषन मिलता है।
