2 अप्रेल से पड़ेगी भीषण गर्मी, आग उगलेगा आसमान

ग्वालियर. मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। अब अप्रैल में गर्मी और सताने वाली है। इस महीने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इधर पिछले तीन दिनों से लगातार रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर ही बना हुआ है। अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों से दिन में तापमान में हल्की कमी आने लगी है। इसका कारण यह है कि हरियाणा और पाकिस्तान में बने सर्कुलेशन के चलते ऐसा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 48 घंटे में दिन और रात का तापमान में बढोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
इस महीने 39.6 डिग्रीतक पहुंच चुका है पारा
मार्च के महीने में तेजी से गर्मी बढ़ी है। इसके चलते रात का तापमान 29 मार्च को दिन का तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। लेकिन अब दो दिनों से दिन का तापमान धीरे- धीरे कम होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *