MP धार भोजशाला में 11 वें दिन भी सर्वे, सुप्रीम कोर्ट ने रोक से किया इनकार

धार. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में 11 वें दिन का सर्वे चल रहा है। सोमवार को भी निर्धारित समय पर सर्वे दल पहुंचा और उसने सर्वे शुरू कर दिया है। इस बीच मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस सुनवाई में मुख्य रूप से मुस्लिम पक्ष ने मांग की गई थी कि सर्वे पर रोक लगाई जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके साथ ही वहां ऐसी कोई फिजिकल खुदाई न की जाए जिससे धार्मिक चरित्र को नुकसान पहुंचे। सर्वे चलता रहे लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई न हो जिससे धार्मिक ढांचे में बदलाव आ जाए। सर्वे अभी भी जारी है। सुबह 8 बजे से ही टीम ने कार्य शुरू कर दिया था। 50 मीटर के दायरे में जो बाहर के क्षेत्र है वहां पर सर्वे हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *