राजूपाल के 7 हत्यारों को उम्रकैद, सजा के ऐलान के बाद प्रयागराज पहुंची एसपी विधायक पूजापाल
प्रयागराज. उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 25 जनवरी को हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में लखनऊ की सीबीआई न्यायालय ने 7 आरोपियों को सजा का ऐलान कर दिया है। फैसले के बाद लखनऊ से प्रयागराज पहुंचा पूजा पाल अपने हाथ तमें पति की तस्वीर लेकर राजूपाल के पसंदीदा मंदिर गयी और फिर स्मारक स्थल पहुंची। राजूपाल की पत्नी और यूपी के कौशांबी जिले के चायल सीट से सपा विधायक पूजा पाल ने नीवां गांव पहुंचकर उस मंदिर में पूजा की। जिस मंदिर से राजू पाल को बहुत लगाव था। उसके बाद पूजा पाल ने राजू पाल के स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विधायक पूजा पाल ने कहा है कि 19 वर्ष की कानूनी लड़ाई के बाद अब वह खुश है कि राजू पाल की हत्या में दोषियों को सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। उन्हें न्यायापालिका पर विश्वास था कि माफिया अतीक का साम्राज्य अब नेस्तानाबूत हो चुका है और राजू पाल की हत्या में शामिल अतीक और अशरफ के गुर्गे अब जेल की सलाखों के पीछे होंगे। अगर यह लोग हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे तो वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। पूजा पाल ने यह भी कहा है कि कई बार इन 19 वर्षो में गवाही न देने के लिये और केस न लड़ने के लिये धमकी मिलती रहीं। लेकिन मैंने इस लड़ाई को लड़ने के लिये अपने सिर पर कफन बांध लिया था।
