मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी और डीएम के बीच हुई तीखी बहस, मिट्टी डालने के लिये किसी परमिशन की जरूरत नहीं

गाजीपुर. उत्तरप्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर में उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। लेकिन इस बीच उसके बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन की अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गयी।
इस बीच अफजाल अंसारी बेहद गुस्से में दिखाई दिये। दरअसल सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया के दौरान गाजीपुर की डीएम आर्यका अखोरी ने अफजाल अंसारी से केवल परिवार के सदस्यों को ही कब्रिस्तान के अन्दनर ले जाने के लिये कहा। इस पर अफजाल ने कहा है कि अगर दूसरे लोग भी मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि मैं डीएम हूं इसके लिये इजाजत नहीं ली गयी है।
इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा है कि ठीक है, सभी की वीडियोग्राफी हो रही है। हम आप सभी के खिलाफ उचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा है कि यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। वहीं इस घटना को लेकर गाजीपुर के एसएसपी ओमवीर सिंह ने कहा है कि मुख्तार के परिजन मिट्टी डाल रहे थे। बीच में गलियों से लोग आ गये थे। उनकी पहचान की जा रही है।
आपको बता दें कि गुरूवार की रात मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार को उसके शव को उसके जन्मस्थान गाजीपुर लगाया गया जहां उसे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। हालांकि कब्रिस्तान में उसके शव को बस परिवार के लोगों को मिट्टी देने की इजाजत दी गयी। इस बीच कब्रिस्तान से लेकर पूरे गाजीपुर में सुरक्षा के कड़े इंजताम किये गये थे। इस मौके पर उसकी पत्नी अफशां मौजूद नहीं थी, अफशां पर कई केस दर्ज हैं और वह फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *