रिटायर्ड होमगार्ड जवान की हत्या नातिन के बायफ्रेंड ने गला दबाकर की, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को दतिया से उठाया

ग्वालियर. 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की हत्या की गुत्थी लगभग पुलिस ने सुलझाा ली है। इस केस में मृतक की नातिन की भूमिका घटना की सूचना मिलने के समय से ही संदिग्ध थी। अब पुलिस ने मृतक की नातिन के बॉयफ्रेंड को दतिया से उठाया है। रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की हत्या गला दबाने से ही हुई है। यह गला यह नातिन के बॉयफ्रेंड ने ही दबाया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ऐसा पता लगा है कि दोस्त रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की नातिन से मिलने आया था। जिसका उसने विरोध किया था। यहीं विवाद हुआ और उसकी हत्या हो गयी। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा करने की बात कर रही है। अब इस हत्या में और कितने लोग शामिल है। यह सामने जाना बाकी है।
क्या है पूरा मामला
दतिया के थान गांव पंडोखर निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप राठौर होमगार्ड से रिटायर्ड सैनिक हैं। आठ दिन पहले वह अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ ग्वालियर आए थे। यहां ग्वालियर मंे माधौगंज के गुढ़ा स्थित कृष्णा नगर में भी उनका घर है। होली से पहले यहां रामस्वरूप अपनी नातिन के साथ आए थे। नातिन 10वीं की छात्रा है और उसकी स्कॉलरशिप के सिलसिले में वह साथ आई थी। होली तक दोनों को आसपास रहने वालों ने देखा था, लेकिन उसके बाद से कोई नजर नहीं आ रहा था। एक दिन पहले छात्रा ने अपने पिता महेश राठौर को फोन कर दतिया में सूचना दी थी कि कुछ लोग दादा से मारपीट कर रहे हैं और लेनदेन पर विवाद कर रहे हैं। इस पर छात्रा के पिता ने कहा कि दादा से बात करा तो उसका कहना था कि दादाजी रुपए लेने गए हैं।गुरुवार (28 मार्च) की शाम को छात्रा ने फिर अपने पिता को फोन किया और कहा कि दादाजी की हत्या कर दी है और लाश कमरे में पड़ी है। मैं किसी अंधेरे कमरे में बंद हूं। इस पर परिजन घबराकर ग्वालियर आए। पड़ोसी से ताला खुलवाया और अंदर पहुंचे तो अंदर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। परिजन फोटो और दस्तावेज के लिए जैसे ही उन्होंने बक्सा खोला तेज बदबू आई। अंदर महेश के पिता रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उस समय तक नातिन गायब थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जब पुलिस जांच कर रही थी तो पड़ोसी की छत पर नातिन छिपी हुई मिली है।
नातिन के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने दतिया से उठाया
पुलिस ने मृतक रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की नातिन के मिलते ही उसे सीधे थाना पहुंचा दिया था। यहां उससे पूछताछ की गयी तो पहले वह यहां वहां की कहानी सुनाती रहीं। कभी किसी के आने और कभी किसी के आने की बात बताई। लेकिन इसके बाद एक नाम चन्द्रभान आया। यह नातिन का दोस्त है और दतिया का निवासी है। पुलिस को उसके भी उस रात वहां आने का पता चला था। इसके बाद पुलिस की एक टीम दतिया पहुंची और उसे वहां से उठा ले आयी। उसके बाद कुछ-कुछ कहानी खुल गयी। दोस्त मृतक की नातिन से मिलने आया था और रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक ने विरोध किया। जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ और यह हत्या हो गयी। हालांकि पुलिस अभी इस कहानी की पुष्टि नही ंकर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *