अचलेश्वर महादेव ने रंगपंचमी चल समारोह में शहरवासियों के साथ खेली होली और दिया आर्शीवाद
ग्वालियर. अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा रंगपंचमी की दोपहर 12 बजे उत्सव पूरे जोर-शोर के साथ चल समारोह में भगवान अचलेश्वर महादेव ने शहरवासियों के साथ रंग गुलाल की होली खेली। रंगपंचमी चल समारोह जिला प्रशासन की अनुमति की शर्तो के साथ निकाला गया है। रंगपंचमी चल समारोह अचलेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर महाराज बाड़े से होता अंत में अचलेश्वर महादेव मंदिर पर ही समापन किया गया है।
आपको बता दें कि भगवान अचलेश्वर महादेव रथ में सवार होकर शहर में होली खेलने के लिये निकले। वह इंदरगंज चौराहा, दालबाजार, नया बाजार चौराहा, लोहियाबाजार, ऊंट पुल से होते हुए महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का गाजिया, राममंदिर होते हुए वापिस अचलेश्वर मंदिर आये। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं।
अस्त्र शस्त्र प्रतिबंधित
अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी अनुमति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रंगपंचमी चल समारोह कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना एवं उनका प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित ।
चल समारोह का रूट
अचलेश्वर महादेव न्यास के प्रबंधक वीरेन्द्र शर्मा द्वारा रंगपंचमी पर शनिवार (30 मार्च) को सुबह 12 बजे से अचलेश्वर मंदिर से इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार व राम मंदिर होते हुए वापस अचलेश्वर महादेव मंदिर पर ही समापन किया गया है।
