तीर्थ यात्रियों की बस से भिड़ा ट्रॉला, शिर्डी से ओंकारेश्वर होते हुए चित्रकूट जा रही थी बस, महिलाओं समेत 59 यात्री सवार थे

भोपाल. श‍िर्डी से चित्रकूट जा रही बस को ट्रॉले ने टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 5 यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि इस बस में करीब 59 यात्री सवार थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना भौंरी जोड़ पर हुई। यह बस शिर्डी से ओंकारेश्‍वर तीर्थ होकर चित्रकूट जा रही थी।
कुछ लोगों के अनुसार बस गलत दिशा में खड़ी हुई थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने बस को टक्‍कर मार दी। यह दुर्घटना देर रात हुई। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बस दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में नासिक रोड निवासी राजेंद्र विनायक उम्र 53 वर्ष की मृत्‍यु हो गई। उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल में खांडेराव और विलास नामक यात्रियों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।पता चला है कि बस के यात्री ओंकारेश्‍वर तीर्थ के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *