मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस से आने वाले नेताओं को बताया कचरा

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हालत लगातार खराब होती जा रही है। रोज दर्जनों नेता पार्टी छोड रहे है और बीजेपी का दामन थाम रहे है। ऐसे दलबदलुओं पर अब राज्य के केबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रहलाद पटेल का सनसनीखेज बयान सामने आया है। बीजेपी के कुछ अन्य नेताओं ने भी दलबदलुओं पर कडी टिप्पणी की है। कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोडकर बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर से सैंकडों कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह ने भी कांग्रेस पार्टी छोडते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
ऐसे कांग्रेसियों की बीजेपी में ज्यादा इज्जत नहीं
कांग्रेस नेताओं के थोक में बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी आलाकमान चिंतित जरूर है पर इसका दूसरा पहलू देख-सुनकर उन्हें कुछ सुकून भी मिल रहा है। दरअसल ऐसे कांग्रेसियों की बीजेपी में ज्यादा इज्जन नहीं हो रही बल्कि कुछ बडे नेता तो उन पर सार्वजनिक रूप में अपमानजनक कमेंट भी कर रहे है। बीजेपी में आ रहे कांग्रेसियों पर कुछ ऐसा ही कमेंट राज्य के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी किया। प्रहलाद पटेल के इस कमेंट को कोग्रेस भी खूब भुना रही है। पटेल के दलबदलू कांग्रेसियों पर किए सनसनीखेज कमेंट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार ने तंज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दलबदलुओं को बताया कचरा
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद पटेल ने दलबदलू कांग्रेसियों को इशारों ही इशारों में कचरा करार दिया। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने कचरे के लिए अलग अलग डिब्बे रखे हैं। गीला, सूखा कचरा और मेडिकल वेस्ट के लिए दो, तीन डिब्बे रखे गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *