ग्वालियर में महिला SI को रोब दिखाने लगा व्यापारी
ग्वालियर. ग्वालियर मे एक व्यापारी महिला एसआई को रौब दिखाते हुए नजर आया। मामला विवेकानंद चौराहे का है, यहां चैकिंग ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई सोनम पाराशर ने एक व्यापारी की गाडी को आचार सहिंता के उल्लंघन का हवाला देते हुए रोक। एसआई सोनम पाराशर ने व्यापारी मुकेश अग्रवाल से आचार सहिंता का हवाला देकर हूटर हटाने को कहा तो व्यापारी तेवर दिखाने लगा। मुकेश अग्रवाल ने कहा न हूटर हटेगा और न चालान कटवाऊंगा। एसपी को मेरी गाडी का नंबर बता दो। इसके बाद एसआई सोनतम ने व्यापारी को नियम पाठ पढाया तो वह सॉरी बोलकर चला गया।
