सोना 70 हजार के पार पहुंचा, मार्च में सबसे ज्यादा बढ़े दाम
भोपाल. लगातार बढ रहे सोने के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। भोपाल में सोने के भाव जीएसटी के साथ 70 हजार के पार पहुंच गए है। शुक्रवार को भोपाल में 24 कैरेट सोने के भव 69 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि जीएसटी जोडने के बाद इसकी कीमत 70 हजार 700 रुपए पर पहुंच गई है जबकि 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसके भाव 65 हजार 500 प्रति 10 ग्राम पहुंच गए है और चांदी के दाम 75 हजार रुपए किलो बिक रही है। सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सोना खरीदना अब किसी सपने से कम नहीं है। आईबीजेए की ओर से जारी सोने के नए भाव के अनुसार पिछले कारोबारी दिन में सोने की कीमतों में 984 रुपए का उछाल आया ळै। एक साल पहले 31 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव 59 हजार 731 रुपए पर थे। वहीं चांदी के दाम पछिले साल 31 मार्च को 71 हजार 582 रुपए थी।
अप्रैल में और बढ़ेंगे दाम
सूत्रों के मुताबिक अप्रैल माह में सोने और चांदी के दाम में और उछाल देखने को मिलेगा, क्योंकि त्योहार शुरू होने वाले हैं, वहीं शादी-ब्याह का वक्त भी आने वाला है। सोने के रेट को लेकर मार्च में काफी रिकार्ड बने। 5 मार्च को सोने के भाव 64 हजार 598 पर पहुंच गया था, जबकि 4 दिसंबर 2023 सोने के भाव 63 हजार 805 रुपए था। जबकि 7 मार्च को एक बार फिर रिकार्ड देखने को मिला। सोना 65 हजार के पार पहुंच गया था। यह रिकार्ड भी चार दिन बाद ही टूट गया, जब 11 मार्च को सोने के भाव 65 हजार 646 पर पहुंच गए। फिर 10 दिनों बाद 21 मार्च को सोने के दाम 66 हजार 968 पर पहुंच गए। और अब मार्च के अंत में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए सोना 67 हजार 252 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
