जिला अस्पताल मुरार के आसपास अनधिकृत रूप से चल रहे 5 सरकारी डाक्टरों के क्लीनिक बंद करने के नोटिस थमाए

ग्वालियर. जिला अस्पताल मुरार के आसपास अनधिकृत रूप स ेचल रहे पांच सरकारी डॉक्टरों के क्लीनिक बंद करने के नोटिस थमाए गए है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके राजौरिया ने निरीक्षण दल की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की। दल ने बुधवार को 12 क्लीनिकों की जांच की थ्ज्ञी इनमें से पांच क्लीनिक अनधिकृत रूप् से संचालित किए जा रहे थे।
सरकारी डाक्टरों के अनधिकृत निजी प्रैक्टिस करने के खुलासे के बाद मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके राजौरिया ने जिला क्षय अधिकारी डा. विजय पाठक को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद डा. पाठक ने जिला अस्पताल मुरार के आसपास सरकारी डाक्टरों के क्लीनिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डा. पाठक को पांच क्लीनिक का संचालन अनधिकृत रूप से संचालित मिला, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजौरिया को दी। डा. राजौरिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए पांच क्लीनिक के संचालकों को तत्काल प्रभाव से क्लीनिक बंद करने का नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया है कि अगर आपको इस संबंध में अपना पक्ष रखना है तो नोटिस प्राप्ति के तीन दिन में अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *