मध्यप्रदेश की वंदे भारत ट्रेनों की परफॉमेंस रिपोर्ट
भोपाल. निजामुद्दीन से चलकर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन () आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पंक्चुअलिटी के पैरामीटर पर फेल है। रीवा से चलकर आरकेएमपी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के पैरामीटर्स पर खरी नहीं उतरी। यह खुलासा आरकेएमपी, निजामुद्दीन, इन्दौर, रीवा और नागपुर के लिये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्टेटस पड़ताल में हुआ है।
रेलवे निजामुद्दीन और रीवा के आरकेएमपी के लिये चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की पंक्चुअलिटी और ऑक्यूपेंसी में पिछड़ने का कारण पिछले महीने तक दिल्ली और रीवा में पड़े कोहरे को मान रहा है। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसाार निजामुद्दीन-आरकेएमपी वंदे भारत की बात की जाये तो इसकी ऑक्यूपेंसी प्रदेशभर में चल रही सभी वंदे भारत में सबसे ज्यादा करीब 112प्रतिशत रहीं। पिछले 2 माह में पंक्चुअलिटी के मामले में यह ट्रेन फेल रहीं है।
पिछले दो माह में 54 प्रतिशत ट्रेन समय पर नहीं पहुंची
रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गाड़ी संख्या 20172 निजामुद्दी-रानी कमलापति पिछले 2 माह यानी जनवरी-फरवरी में पंक्चुअलिटी के मामले में 46प्रतिशत रहीं। यानी ट्रेन 54 प्रतिशत समय पर नहीं पहुंची। पिछले 5 माह की एवरेज पंक्चुअलिटी की बात की जाये तो यह सभी वंदे भारत ट्रेनों में सबसे पीछे यानी 71 प्रतिशत है। वहीं गाडी संख्या 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस जो कि आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है। उसकी पंक्चुअलिटी 84प्रतिशत रहीं है।
ऑक्यूपेंसी में सबसे पीछे रीवा-रानी कमलापति
गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति ट्रेन ऑक्यूपेंसी के मामले में पिछले 5 महीने में सबसे कम सिर्फ 66 प्रतिशत ही रही है। वहीं, पंक्चुअलिटी के मामले में इस ट्रेन का एवरेज 90.6 प्रतिशत रहा है। जनवरी-फरवरी में जब कोहरा अधिक था, तब इसकी पंक्चुअलिटी 92 प्रतिशत रही।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों की पंक्चुअलिटी कोहरे के कारण गिरी है। सामान्य दिनों में यह पंक्चुअलिटी 95 प्रतिशत रहती है।
आरकेएमपी-हजरत निजामुद्दीन और अन्य वंदे भारत में यह है अंतर
गाड़ी संख्या 20171-72 आरकेएमपी-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत में कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, गाड़ी संख्या 20912-11 इंदौर-नागपुर वंदे भारत और गाड़ी संख्या 20173-74 में 8 कोच की इस ट्रेन में 566 सीट्स हैं। इसमें एक 1 एग्जीक्यूटिव क्लास और 5 एसी चेयर कार हैं।
किराया वंदे भारत
| कहां से कहां तक | किराया एग्जीक्यूटिव | किराया एसी चेयर कार |
| इंदौर से नागपुर | 3000 | 1645 |
| आरकेएमपी से ह. निजामउद्दीन | 2760 | 1495 |
| आरकेएमपी से रीवा | 3170 | 1720 |
यह भी देखें
- मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन 1 अप्रैल को रानी कमलापति से चली थी।
- यह ट्रेन देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन थी।
- इसके बाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
- इसमें से एक ट्रेन जबलपुर और दूसरी ट्रेन इंदौर गई।
- इसके बाद इन ट्रेनों को क्रमश: रीवा और नागपुर तक चलाया जा रहा है।
