छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल
छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने बीजेपी की सदस्यता ली।

