कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो.बांदा. जेल में बन्द मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दुर्गावती मेडीकल कॉलेज लाया गया था। जहां उपचार के बीच उनकी मौत हो गयी है। ऐसा बताया िजा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। मंगलवार की अपेक्षा आज मुख्तार अंसारी का हालत ज्यादा खबरा है। सूत्रों के अनुसार रोजा खोलने के दौरान उसे हार्ट अटैक आया है। इससे पहले मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसे स्कूल सिस्टम की समस्या थी। 14 घंटे आईसीयू में रखकर उपचार किया गया था। आपको बता दें कि मुख्तार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है।

बांदा जेल में बेहोश होकर गिर गया था; भाई ने कहा था- उसे धीमा जहर दिया जा रहा|बांदा,Banda - Dainik Bhaskar

कौन था मुख्तार अंसारी 
मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था. उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था. गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है. 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद मुख़्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे. गांधी जी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. मुख़्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाज़ा गया था. मुख्तार के पिता सुबहानउल्लाह अंसारी गाजीपुर में अपनी साफ सुधरी छवि के साथ राजनीति में सक्रिय रहे थे. भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख़्तार अंसारी के चाचा लगते थे.

बांदा में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई
बांदा में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। डीएम, एसपी समेत जिले की फोर्स को मेडिकल कॉलेज पर बुलाया गया है।  साथ ही डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के दिये निर्दश दिए गए हैं।  बांदा के साथ-साथ यूपी के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई। लखनऊ कानपुर से लेकर मऊ गाजीपुर में सभी जिलों के कप्तान को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।  संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स के पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं।
मुख्तार को जेल में आया हार्ट अटैक
मंगलवार को मुख्तार के परिजन उससे मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे।  सिर्फ अफजल अंसारी ही उससे मिल पाया था।  जिसके बाद उमर अंसारी ने लोकल प्रशासन सहित सरकार पर जेल में मारने के गंभीर आरोप लगाए थे, सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे।  खुद मुख्तार ने भी जेल प्रशासन पर खुद को खाने में स्लो पॉइजन देने के आरोप लगाया था।  फिर तबियत खराब होने के बाद उसे दुर्गवावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।  जहां उसकी सभी रिपॉर्ट नॉर्मल आई थी इसके बाद उसे वापस बांदा जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *