भारत के नये फायटर जेट Tejas MK-1A की पहली उड़ान कामयाब, पिछले फायटर से अधिक एडवांस और घातक
नई दिल्ली. Tejas MK-1A फायटर जेट की पहली उड़ान 28 मार्च 2024 को बेगलुरू स्थित हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी में सफलतापूर्व पूरी हुई। यह उड़ान लगभग 18 मिनट की थी। कुछ समय पहले ही इस विभाग में डिजीटल फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल कम्प्यूटर (DFCC) को लगाया गया था।

DFCCका साधारण भाषा में मतलब होता है कि फायटर जेट से मैन्यूअल फ्लाइट कंट्रोल्स हटाकर उसकी जगह इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस लगा देना। यानी बहुत सारी चीजें कम्प्यूटर के हाथ में चली जाती है। वहीं विमान को पायलट के अनुसार संतुलित और नियंत्रित रखता है।
इस सिस्टम की वजह से रडार, एलिवेटर, एलिरॉन, फ्लैप्स और इंजन का नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिकली होता है। फ्लाई बाय वायर कुल मिलाकर फाइटर जेट को एक आत्म संतुलन देता है। स्टेबलाइज करता है। यह विमान को ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है तेजस
विमान के उन्नत संस्करण, तेजस एमके-1ए में उन्नत मिशन कम्प्यूटर, उच्च प्रदर्शन क्षमता वाला डिजीटल फ्लाइट कंट्रोल कम्प्यूटर (DFCC Mk-1A) स्मार्टमल्टी -फंक्शन डिस्प्ले(SMFD), एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार, एडवांस्ड सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट आदि सुविधायें हैं।
