1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड में रहेंगे केजरीवाल, मुझे क्यों किया गिरफ्तार, क्या बोले जज, ईडी ने क्या दिया है जवाब?

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां ईडी ने फिर केजरीवाल की 7 दिन की हिरासत मांगी है। ईडी का कहना था कि केजरीवाल ने पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका एक अन्य आरोपी से आमना-सामना करवाना है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाये। उन्होंने पूछा -मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। क्या मेरी गिरफ्तारी के लिये पर्याप्त आधार है? किसी कोर्ट ने अभी तक मुझे दोषी नहीं माना है, फिर मुझे क्यों गिरफ्तार कियका गया है, मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड में  रहेंगे केजरीवाल।
आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की हिरासत में भेजा था। आज उनकी कस्टडी समाप्त होने जा रही थी। इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेंन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया। रिमाण्ड पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

‘आप लिखित में बयान क्यों नहीं देते?’
इस पर कोर्ट ने कहा, आप लिखित में बयान क्यों नहीं दे रहे हैं. वहीं, ASG ने भी केजरीवाल के बोलने पर आपत्ति जताई. कोर्ट ने कहा, आप लिखित में बयान क्यों नहीं देते हैं. क्या आप अपने बयान को लिखित में दे सकते हैं ताकि ये कोर्ट कार्रवाई का हिस्सा बन सके.
‘सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे केजरीवाल’
ईडी की तरफ से पेश हुए ASG राजू ने कहा कि केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं. वो सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं. जो डिजिटल डेटा मिला है, उसको भी एग्जामिन किया जा रहा है. कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है, जिनसे आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज करना है.
‘जज ने केजरीवाल के वकील से कहा, अपनी आवाज धीमी करो’
ईडी का कहना था कि केजरीवाल ने जो बयान दिए हैं, उनका एग्जामिन किया जाना जरूरी है. उन्हें जांच में सहयोग करना होगा. वहीं, वकील रमेश गुप्ता ने कहा, मैं ईडी को जवाब देना चाहता हूं. इस पर जज ने कहा, आपके मुवक्किल (केजरीवाल) द्वारा पहले ही दलीलें दी जा चुकी हैं. रमेश गुप्ता का कहना था कि मैं ईडी के एप्लिकेशन का विरोध करना चाहता हूं. जज ने गुप्ता को टोका और कहा, कृपया अपनी आवाज धीमी करें. रमेश गुप्ता ने आगे कहा, गिरफ्तारी क्यों की गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *