नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारे में सेवा प्रमुख तरसेम की हत्या

उधमनगर. सुबह-सुबह दो बाइक सवारों ने उधमनगर स्थित नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारे में सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोलीमार हत्या कर दी गयी है। आपको बता दें तरसेम सिंह ने एक माह पूर्व पुलिस मिलकर अपनी जान की रक्षा के लिये जिला प्रशासन से सुरक्षा की डिमांड की थी।

उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। इस हत्या से पंजाब में गमगीन माहौल हैगुरुद्वारे नानकमत्ता साहिब के पास ही डेरा कारसेवा परिसर के भीतर ही उनकी हत्या की गई। उन्हें तड़के छह बजे बाइकसवार हमलावरों ने 3 गोलियां मारी. उन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि दोनों हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस को मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को हत्या में अवैध हथियारों के इस्तेमाल की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *