ग्वालियर में स्पा सेंटर पर युवतियों से छेडछाड-मारपीट, देर रात पुलिस ने रिगफ्तार किया

ग्वालियर. विश्वविद्यालय क्षेत्र में कार सवार तीन युवकों ने स्पा सेंटर पर पहुंचकर वहां मारपीट कर दी। कार सवार युवकों ने स्पा सेंटर पर तैनात स्टाफ की लडकियों के संबंध में बातचीत की और उनसे छेडछाड करते हुए साथ ले जाने पर अड गए। युवतियों ने जब इंकार किया तब युवकों ने उनके साथ मारपीट की और भाग निकले। युवक कार से उतरते समय केवल खाकी पेंट पहने थे। यह घटना बीती रात की बताई गई है। कार के नंबर व सीसीटीवी रूट से जांच की गई तो यह मामला मुरैना पुलिस तक पहुंच गया। देर रात पुलिस ने आरोपी आरक्षकों की गिरफ्तारी कर ली।
बताया गया है कि विवि थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी स्थित स्पा सेंटर पर एक कार में सवार तीन युवक स्पा सेंटर पर पहुंचे और वहां तैनात महिला स्टाफ से अभद्रता करने लगे। एक युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। इसके बाद कार सवार युवक भाग गए। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी एसपी धर्मवीर सिंह को मिली तो उन्होंने अज्ञात कार चालकों पर एफआईआर के निर्देश दिए। एफआईआर होने के बाद पुलिस ने कार के नंबर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पडताल की तो कार मुरैना के रूट पर गई, बाद में में कार मुरैना ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एक आरक्षक की निकली। मुरैना पुलिस के अनुसार आरक्षक रामकुमार गुर्जर नरेंद्र व आशुतोष सिंह को देर रात ग्वालियर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *