सपा पार्टी में दो फाड

लखनऊ. मुरादाबाद में सपा की ओर से पहले घोषित प्रत्याशी एसटी हसन के नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार को आखिरी दिन आजम खां की करीबी रूचि वीरा ने भी पर्चा दाखिल किया। मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने भी कह दिया है कि रूचि वीरा के पास समाजवादी र्पाअी का अधिकृत एबी फॉर्म है ऐसे में वहीं पार्टी प्रत्याशी मानी जाएंगी। एसटी हसन को निर्दलीय प्रत्याशी माना जाएगा। इससे सपा के लिए मुरादाबाद में अजीब स्थिति पैछा हो गई। जानकारों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से व्यथित एसटी हसन ने मुरादाबाद के रिटर्निग अफसर को सिंबल लौटाने के लिए पत्र दिया है। वो सपा के सिंबल पर चुनाव नहीं लडेंगे।
मुरादाबाद, रामपुर और मेरठ में पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में बैठक की। रुचि वीरा को मनाने की कोशिश की गई, सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का आदेश न मानने पर रुचि वीरा पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए लेकिन रुचि वीरा ने नामांकन दाखिल कर दिया। ऐसे में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत कई बड़े नेता रुचि वीरा को मनाने के लिए मुरादाबाद रवाना हो गए हैं। अगर रुचिवीरा नामांकन वापस नहीं लेती हैं तो वहीं पार्टी प्रत्याशी होंगी। अगर वो नामांकन वापस लेती भी हैं तो एसटी हसन निर्दलीय उम्मीदवार माने जाएंगे औऱ पार्टी उनके समर्थन में जुट सकती है। अगर रुचि वीरा मैदान में बनी रहती हैं तो अखिलेश यादव और अन्य नेताओं के लिए उनके प्रचार करना मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *