मौसम-मार्च के अंतिम सप्ताह में पारा 34 डिग्री के पार पहुंचा

ग्वालियर. दिन में धूपने अपने तेवर दिखायें और गर्मी का अहसास करा दिया और मार्च के माह में पहली बार 34 डिग्री का आकड़ा पार कर गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा पहुंचा। दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। जिसके चलते लोगों ने घरों में कूलर पंखों का सहारा लिया तो 4 पहिया वाहन चालकों ने एसी चलाकर गर्मी से राहत ली। चुभन भरी धूप ने लोगों को आने वाले समय में गर्मी कैसी रहने वाली है।

ग्वालियर-चंबल अंचल के शहरों का भी यही हाल
सिर्फ ग्वालियर शहर ही नहीं बल्कि ग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, अशोक नगर, गुना में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भिंड, मुरैना में दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पर 30 मार्च के बाद यहां भी बूंदाबांदी की संभावना से तापमान पर ब्रेक लगेगा।
ऐसे रही पारे की चाल
समय तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 3.30 बजे 18.9 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 19.8 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 26.6 डिग्री

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड 36 लाख के पार पहुंची
मौसम में बढ़ती गर्माहट से शहरी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई रोजाना 36 लाख यूनिट पार पहुंच चुकी हैैं। कुछ दिन पहले तक यह सप्लाई 34 लाख यूनिट प्रतिदिन पर थी। वहीं लोड बढ़ने के साथ फॉल्ट भी बढ़ने की संभावना है। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त महाप्रबंधक नितिन मांगलिक का कहना है ​िक कंडक्टर लगने के कारण इस सीजन में फॉल्ट व ट्रिपिंग में काफी कमी आएगी। इनसे गिलहरी व पक्षियों के कारण होने वाले फॉल्ट-ट्रिपिंग को रोकेंगे। शहर में 11 केवी के 240 और 33 केवी के 36 फीडरों पर किया जाना है।

इसका अंदेशा जता दिया। जिसकों लेकर इस भीषण गर्मी से बचाव के िलये पहले ही इंतजाम कर लिये जाये अन्यथा इसबार गर्मी रिकार्ड तोड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले 2 दिन में तापमान और भी अधिक बढ़ सकता है। इसके बाद जो पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 मार्च को दिखाई दियां जिसकी वजह से दिन व रात के तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है। उस पर अंकुश लगेगा और दिन व रात के तापमान कमी आ सकती है। हालांकि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा तो तापमान फिर से जी से बढ़ेगा और मार्च में ही भीषण कर्मी का अहसास होने लगेगा।
बुधवार की सुबह आसमान साफ दिखाई दे रहा है। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा तो धूपके तेवर भी बढ़े। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दज्र किया गया तो पिछले रोज से 2.5 डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया तो बीते दिन से 2.9 डिग्री अधिक रहा है। हवा में नमी सुबह के समय 73 प्रतिशत थी जबकि दोपहर के समय 47 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *