ग्वालियर में कांग्रेस में यादव व पाठक को चुनाव लड़ने के लिए मनाने का प्रयास

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के नाम सामने आ गए है। शेष पांच में खजुराहो सीट कांग्रेस ने गठबंधन की शर्तों में सपा को दी गई है। बाकी चार सीटों में से तीन सीटें ग्वालियर, मुरैना-श्योपुर और गुना-शिवपुरी पर पार्टी अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। जानकारों के कहना है कि गुना-शिवपुरी से सिंधिया के खिलाफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव को मैछान में उतारा जाना तय है तो मुरैना और ग्वालियर में नये चेहरों पर दांव लगाने से पहले पार्टी विचार-मंथन में जुटी है।
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र
भाजपा ने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही ग्वालियर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह की उम्मीदवारी घोषित कर दी। दूसरी तरफ कांग्रेस हाइकमान भी उम्मीदवारी को लेकर मंथन ही कर रहा है। टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि प्रवीण पाठक ने पार्टी हाइकमान को चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा से अवगत करा दिया है। पाठक ने पार्टी को बता दिया कि पहले वे उड़ीसा की जिम्मेदारी को पूरा करना चाहते हैं। हालांकि पार्टी का पाठक पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव है। पाठक ने हाइकमान से होली के बाद तक समय मांगा है। समर्थकों से चर्चा कर अंतिम फैसला करेंगे, इसीलिए पार्टी ने टिकट होल्ड पर रखा है। दूसरा नाम रामसेवक बाबूजी का है जो कि ग्वालियर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं किंतु पैसा लेकर सदन में सवाल पूछने के कांड में फंस गये थे और उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। यही कारण है कि ग्वालियर लोकसभा सीट पर फैसला नहीं हो पा रहा है।
सिंधिया को घेरने के लिए बड़े नाम की तलाश
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके ही गढ़ में घेरने की कांग्रेस रणनीति बना रही है। कांग्रेस यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को चुनाव लड़ने के लिए राजी करने का प्रयास कर रही है। अरुण यादव को यहां से चुनाव लड़ाने के पीछे पार्टी के पास ही एक ही आधार है- सिंधिया को कांग्रेस से गये केपी यादव ने पटखनी दी थी, इसलिए यादव समाज से बड़े नाम पर कांग्रेस की सुई अटकी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *