ग्वालियर में पुलिस लाइन में अफसरों ने जमकर खेली होली, एसपी ने सुनाई कविता
ग्वालियर. शहर में रंग उत्सव होली पर 24 घंटे की ड्यूटी करने के बाद आज मंगलवार को पुलिस लाइन ग्वालियर में अफसरों ने जमकर होली खेली। पुलिस अफसर होली के रंगों में सराबोर दिखे। ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस वालों ने होली के दूसरे दिन आज मंगलवार को होली मनाई। ग्वालियर पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिस अफसर और जवानों का हुडदंग देखने लायक था। होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा गाने एएसपी, सीएसपी, डीएसपी सहित महिला पुलिस अफसर जमकर थिरकीं। हर कोई होली के रंग और उत्साह में रंगा नजर आ रहा था। वहीं एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने होली समारोह की शुरूआत कविता से की।
