पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

चंडीगढ. पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लडेगी। शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी। यह जानकारी पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड ने दी। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए में भाजपा की पुरानी यहयोगी थी लेकिन किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में इस पार्टी ने भाजपा का साथ छोड दिया था।
अब बदले हुए हालात में पार्टी चाहती थी कि वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लडे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा था। इसके लिए शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात होना थी। भाजपा ने इस बात के संकेत दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *