फूलबाग चौराहे पर पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश, देर रात किया गिरफ्तार

ग्वालियर. शहर में होली के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। करीब 1200 से अधिक जवान और अफसर रविवार रात होलिका दहन से पहले ही शहर के बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात कर दिए गए है। यह पुलिस बल सोमवार रात तक तैनात रहा। पुलिस ने दिन भर चेकिंग में कई नशेडियों को सडक पर पकडकर वहीं उनको सबक सिखाया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग में एक दर्जन वाहन ऐसे पकडे जिसमें कई शराब पीकर वाहन चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार फूलबाग चौराहे पर पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई, जिसके बाद हत्या के प्रयास का आरोपी पुलकित शर्मा देर रात गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी पर कई मामले दर्ज निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *