5 साल पहले जिस 12 वर्षीय के बच्चे को काटा जिससे उसे नींद नहीं आती औरा बाल भी हुए सफेद
भोपाल. 18 सितम्बर 2018 में इस तारीख और साल को नहीं भूल सकती, इस दिन मेरे बेटे के साथ जो घटना हुई उसने उसकी जिन्दगी बदल दी है। आज भी वह रात में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर नींद में चीखने लगता है। कुत्तों के हमले की खबरें पढता है तो रोने लगता है। महज 12 वर्ष की आयु में उसके बाल सफेद हो गये हैं। दवाईयों के साइड इफेक्ट्स के चलते उसे हेल्थ इश्यू होने लगे हैं। यह कहते हुए पुष्पा दीवान रोने लगती है। भोपाल की रहने वाली पुष्पा दीवान का बेटा आदिवित्य डॉग बाइट का विक्टिम है। वह जब घर के बाहर खेल रहा था उसे आवारा कुत्तों ने घेर कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आदिवित्य का समय पर इलाज हुआ उसे 110 टांके आये, लेकिन कुत्तों को देख वह आज भी सहम जाता है।

