कार में जिन्दा जला सेना का सैनिक, अंडरपास की दीवार से टकराई कार, दूर पड़ा मिला मोबाइल

बेटा होने की खुशी में छुट्‌टी लेकर घर आया था विकास।नवलगढ़. एक माह पूर्व बेटा होने की खुशी में गांव आया सेना का जवान ड्यूटी पर वापिस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। अण्डरपास की दीवार से टकराने के बाद में अचानक आग लग गयी। घटना में कार सहित सेना का जवान जिन्दा जल गया। घटना झुंझुनूं के मुकुंदगढ थाना क्षेत्र में रविवार की रात को हुई। मुकुंदगढ एसएचओ महेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि विकास भास्कर 25, श्रीनगर में पदस्थ था। वह कंवरपुरा बालाजी डूंडलोद का रहने वाला था। बेटा होने की खुशी में एक माह पूर्व छुट्टी लेकर गांव आया था। छुट्टियां पूरी होने पर ड्यूटी पर वापिस लौट रहा था।
ट्रेन पकड़ने के लिये वह रविवार की रात 10 बजे चचेरी भाई सोनू के साथ मुकुंदगढ रेलवे स्टेशन के लिये कार से निकला था। भाई को एक होटल पर छोड़कर वह कार से 200 मीटर दूर डूंडलोद के बलरिया रोड स्थित अंडरपास तक पहुंचा था कि हादसा हो गया।

FSL और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
एक महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म
जानकारी के अनुसार एक महीने पहले ही विकास भास्कर की पत्नी कविता ने बेटे को जन्म दिया है। इसी खुशी के मौके पर विकास छुट्टी लेकर घर आया था कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। अब जांच के बाद ही सारे सवालों के जवाब मिल पाएंगे। जानकारी के अनुसार, विकास दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई हैदराबाद में काम करता है। विकास सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। 2021 में उसकी शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *