पश्चिम बंगाल में महुआ मोइत्रा के BJP का तुरूप का इक्का, TMC को टक्कर देंगी शाही राजपरिवार की राजमाता

कोलकाता. आगामी लोकसभा चुनाव के लिये रविवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी गयी जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से राजमाता अमृतारॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो टीएमसी की महुआ मोइत्रा को टक्कर देगी। यह सीट पश्चिम बंगाल की अहम सीटों में से एक है। भाजपा के इस फैसले को महुआ मोइत्रा के खिलाफ तुरूप का इक्का माना जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकसभा चुनाव में इस बार महाराजा कृष्णचंद्र का नाम सीधे तौर पर राजनीति से जुड़ रहा है। अमृता रॉय कृष्णानगर के प्रतिष्ठित राजबाड़ी (रॉयल पैलेस) की राजमाता हैं, उनकी संभावित उम्मीदवारों को लेकर कुछ दिनों से अटकलें चल रही है।
क्या भाजपा को अमृता रॉय से मिलेगा लाभ
अमृता रॉय 20 मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी। उन्होंने बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। कृष्णानगर से अमृतारॉय मैदान में है। नदिया जिले के इतिहास में राजा कृष्णचंद्र का योगदान सभी जानते हैं। कृष्णानगर राजपरिवार की भूमिका आज भी याद की जाती है। चुनाव एक्सपर्टो का मानना है कि अमृता रॉय की उम्मीदवारी से भाजपा को बढ़ावा मिलेगा और वह महुआ मोइत्रा को भी टक्कर दे सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *