सुबह से ही ग्वालियर में होली हुड़दंग शुरू, चारों ओर छायी होली की मस्ती

ग्वालियर. रंगों का त्योहार होली रविवार की रात होलिकादहन के साथ सोमवार की सुबह से ही शुरू हो गया है। सोमवार की सुंबह से ही युवाओं की टोलियां शहर की गलियों में घूम रही है और एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाकर होली का हुडदंग कर रही है। चारो ओर खुशी और उल्लास नजर आ रहा है, उसी उल्लास में पूरा ग्वालियर रंगा नजर आ रहा है। इस बार की होली इस बार भी खास क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिये आचार संहिता लागू है। लेकिन चुनावी रंग होली के रंगों में मिल गया है। शहर में होली के दौरान कोई हुडदंग न हो इसके लिये शहर के कई स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। शहर में कई गार्डन रिसोर्ट में होली सेलिब्रेशन के इवेंट भी हो रहे है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता होली पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से करेंगे भेंट
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी सोमवार 25 मार्च को होली उत्सव के अवसर पर ग्वालियर में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करेंगे।
मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 9:30 से अपने निवास बंगला न. 29, रेसकोर्स रोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से होली पर भेंट करेंगे।
पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया अपने निवास सेवापथ सी-26 भगत सिंह नगर पर सुबह: 10 बजे से आम लोगों से मिलेंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा अपने आवास सहयोग गोले का मंदिर सुरुचि होटल के पास से सुबह 9 बजे से आम लोगों से मिलकर होली मनाएंगे।
जिलाध्यक्ष अभय चौधरी शान्ति नगर नई सड़क पर सुबह 9 बजे से एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल गांधी रोड मुरार स्थित निज निवास गोविन्दबाग पर सुबह 10 बजे से आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंटकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
