10.24 से 3-01 बजे के बीच से लगा चन्द्रग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
नई दिल्ली. 25 मार्च सोमवार को होली का त्योहार मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, आज होली के साथ-साथ चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। होली के त्यौहार पर लगने जा रहा यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो गया है। जो कि दोपहर 3 बजकर एक मिनट तक रहेगा। चन्द्रग्रहण करीब 4 घंअे 36 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष गणना की मानें तो यह चन्द्रग्रहण कन्या राशि में लगेगा। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यह चन्द्रग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोपा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंेड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों में नजर आयेगा।
क्या सूतक काल मान्य होगा
आमतौर पर चंद्रग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। हालांकि यह चन्द्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिये इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। अगर सूतक काल मान्य होता है तो इस बीच देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्यो पर रोक लग जाती है।
