BJP में शामिल हुए नेताओं पर दांव, बड़बोले सांसदों से किनारा, BJP की 5वीं सूची में बड़ी बातें

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में भाजपा ने कंगना रनौत, अरूण गोविल, नवीन जिंदल और सीता सोरेन सहित कई चर्चित चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को संबलपुर से तो पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से चुनावी मैदान में उतारा है। उत्तरप्रदेश की सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी, जबकि पीलीभीत से वरूण गांधी की टिकट काटकर जितिन प्रसाद को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। उधर, झारखंड की दुमका सीट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाभी-सीता सोरेन चुनाव लड़ेंगी ।
आपको बता दें कि सीता सोरेन हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े की उत्तर कन्नड सीट से टिकट काट दी है। जबकि लोकप्रिय धारावाहिक टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार अदा करने वाले अरूण गोविल को बीजेपी ने मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और वीके सिंह के अलावा सांसद वरूण गांधी का टिकट काट दिया गया है। वहीं, कंगना रनौत हिमाचल की मंडी सीट से चुनावी मैदान में होंगी। भाजपा ने अभी तक 402 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *