ग्वालियर में होलिका दहन के साथ शुरू हुई होली, सराफा में हुआ शहर की सबसे बड़ी होलिका का दहन
ग्वालियर. ग्वालियर में रविवार रात 11 बजकर 13 मिनट पर पूरे शहर में एक साथ होलिका दहन हुआ। शहर में करीब 950 स्थानों पर सार्वजनिक छोटी-बडी होलिका का दहन हुआ। शहर के सबसे बडी होलिका सराफा बाजार में जलाई गई है। यहां 25 हजार कंडों से 15 फीट ऊंची बनाई गई होलिका का दहन हुआ है। होली जलाते हुए पांच दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया। होलिका दहन होते ही लोगों ने अगीर-गुलाल उडाते हुए होली का हुडदंग शुरू कर दिया। हर कोई नाचते गाते हुए जश्न मना रहा था। सराफा में हुआ शहर की सबसे बड़ी होलिका का दहन हुआ। बता दें कि सराफा बाजार में 11.15 शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन हुआ।

