महाकाल के गर्भगृह में लगी आग से पुजारी सहित 14 लोग झुलसे, घायलों से मिले CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में घायलों से मुलाकात की।उज्जैन. महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार की सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के बीच गर्भगृह में आग लग गयी। इसमें पुरी सहित 14 लोग झुलस गये। घायलों में 9 लोगों इन्दौर के लिये रैफर किया गया। 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, 2 भर्ती है।रविवार को महाकाल मंदिर में फूलों की होली खेली गई। संध्या आरती के बाद होलिका दहन हुआ। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थें इस बीच मुख्यमंत्री के बैभव और बेटी आकांक्षा भी नंदी हॉल में मौजूद थे।

इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घायलों से मुलाकात की।
घायल सेवक ने बताया है कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा अनुमान है कि गुलाल में कोई केमीकल ऐसा था जिससे आग भड़क गयी। गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग गुलाल से बचाने के लिये लिये फ्लैक्स लगाये गये थे। इसमें भी आग लग गयी। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 वर्ष पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *