गर्म और तेज धूप हुए परेशान लोग

ग्वालियर. बढती तेज धूप से ग्वालियर-चम्बल अंचल के शहरों में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। यही वजह है कि पिछले दिन शनिवार ग्वालियर में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। दिन का पारा 1.2 डिग्री उछाल के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसा पहली बार हुआए है जब दिन का तापमान 36 डिग्री हुआ है।
जबकि वर्ष 2023 में 23 मार्च में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा था। रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। देर रात का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के पहले ही चेतावनी दे चुका है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तेज गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *