नगर वन परियोजना के तहत पौधों से हो रहा है सिरोल पहाड़ी का श्रंगार

ग्वालियर, – नगर वन परियोजना के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर सिरोल पहाड़ी का श्रंगार किया जा रहा है। इस पहाड़ी पर उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति आनंद पाठक द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सुनियोजित ढंग से वृक्षारोपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को सिरोल पहाड़ी पर पहुँचकर वृक्षारोपण का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह एवं वन मंडलाधिकारी अंकित पांडेय भी उनके साथ थे।
कलेक्टर ने कहा कि शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में नगर वन परियोजना महती भूमिका निभा सकती है। इसलिए सिरोल पहाड़ी पर हो रहे वृक्षारोपण को और आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा नगर निगम व वन विभाग समन्वय बनाकर इस काम को आगे बढ़ाएं। श्रीमती चौहान ने लक्ष्य से अधिक पौधे रोपे जाने की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *