IPL के लिए तैयार ग्वालियर पुलिस
ग्वालियर. क्रिकेट का महाकुंभ मतलब इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सेशन शुक्रवार रात से शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर आईपीएल में सटोरियों की जमात एकत्रित हो चुकी है। ऐसे में ग्वालियर में सटोरियों के नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। क्राइम ब्रांच के तीन स्पेशल स्क्वॉड सटोरियों पर निगरानी और कार्रवाई के लिए बनाई गई है। इसके साथ ही थाना स्तर पर एक-एक टीम बनाई गई है।
