केजरीवाल शराब नीति का केस का मास्टरमाइंड, पीएमएलए कोर्ट से कहा कि 45 करोड़ रूपये हवाला से गोवा भेजे-ED

नई दिल्ली. ED ने शराब नीति प्रकरण में दिल्ली के सीएम अरबिंद केजरीवाल को शुक्रवार की दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उनकी रिमांड पर सुनवाई जारी है। सुबूत जुटाने के लिये जांच एजेंसी में 10 दिन की रिमांड मांगी है और साथ ही मुख्यमंत्री को इस मामले को मास्टरमाइंड बताया।
ED ने बताया है कि सीएम केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। 2 बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिये गये। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिये फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रूपये उपयोग हुआ है।
ईडी ओर से एडिश्नल सॉलिसिटर जनरल राजू ने तो अरबिंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने दलीलें रखी। सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात ईडी की लॉकअप में कटी। इस दौरान दिल्ली की मंडी आतिशी ने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। जेल से सरकार का संचालन करेंगे।
इससे पहले केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुबह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच के सामने कुछ ही देर बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस लेने की गुजारिश की।केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा- ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। ट्रायल कोर्ट में हम पहले रिमांड प्रोसीडिंग पर लड़ेंगे और फिर एक और याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट आएंगे।\केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के ITO में प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी CM केजरीवाल के घर उनके परिवार से मिलने जा सकते हैं।
