महिला फायनेंस कर्मचारी के शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर. फायनेंस कर्मचारी युवती से दोस्ती कर एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिसया और परेशानी बताकर लाखों रूपये ऐंठ लिये। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कृष्णा गेस्ट हाउस की है। धोखे का पता उस वक्त चला जब फायनेंस युवक कर्मचारी के घर पहुंची तो उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी से हुई। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। मारपीट का शिकार पीडिता थाने पहुंची और शिकायत की । पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय युवती एक फायनेंस कंपनी में कर्मचारी है। अगस्त माह में उसकी मूलाकात नरसिंह नगर निवासी विवेक सिंह तोमर पुत्र महेश सिंह तोमर से हुई थी। विवेक तोमर कंपनी का कस्टमर था तो उसका कंपनी में आना जाना लगा रहता था। इसी बीच उनकी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। एक दिन विवेक ने युवती के सामने प्यार और शादी का प्रस्ताव रखा तो वह भी तैयार हो गई तो विवेक उसे लेकर कृष्णा गेस्ट हाउस हजीरा लाया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद भी वह उसका शोषण करता रहा और उससे करीब दो से तीन लाख रुपए भी परेशानी बताकर ऐंठ लिए।
पीडि़ता घर पहुंची तो पत्नी से हुई मुलाकात
रूपये और गहने लेने के बाद विवेक ने उससे बात करना बंद कर दिया तो वह उसके घर पहुंची तो यहां पर दरवाजा एक महिला ने खोला, जब उसने विवेक के बारे में पूछा तो महिला उसका परिचय पूछा तो उसने विवेक की गर्लफ्रेंड के रूप में दिया तो महिला ने बताया कि वह विवेक की पत्नी है। इसका पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
